{"_id":"65bbea17a8bfee02c307d244","slug":"uncontrolled-vehicle-crushes-innocent-child-in-front-of-mother-death-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-108935-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मां के सामने बेकाबू वाहन ने मासूम को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मां के सामने बेकाबू वाहन ने मासूम को रौंदा, मौत
विज्ञापन
दुद्धी/रामगढ़। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को हुए सड़स हादसों में छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बाइक सवार दंपती समेत पांच लोग जख्मी हुए हैं। उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पहली घटना दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव की है। धनौरा गांव निवासी रवींद्र की पत्नी गुड्डी देवी अपने बच्चाें लूसी (12), रोहित (9) और रेशमी (6) को लेकर मायके रजखड़ जा रही थी। टेंपो से उतरने के बाद वह बच्चों को लेकर सड़क पार करने लगी। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने रेशमी को चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को आनन-फानन दुद्धी सीएचसी ले जाया गया, जहां मौजूद डॉ. संजीव कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। आंखों के सामने बेटी को दम तोड़ते देख मां गश खाकर गिर पड़ी। अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल नागेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि घटना के बाद फरार बोलेरो की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी घटना रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के सिलथम गांव की है। सिलथम गांव निवासी बलवंत (38), उसकी पत्नी कुसुम (34) और इंद्रजीत (32) एक ही बाइक से कहीं से घर आ रहे थे। गांव के ही अनिल (30) और दिलीप कुमार (28) विपरीत दिशा से आ रहे थे। गांव के चौराहे पर दोनों बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी चतरा से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, घोरावल कोतवाली क्षेत्र के घोरावल-कोहरथा मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार डोरिहार निवासी बबलू (40) गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी घोरावल में भर्ती कराया।