फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Uncontrolled tractor trolley overturned, 18 injured, one referred

Sonebhadra News: अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राॅली पलटी, 18 घायल, एक रेफर

Tue, 11 Jun 2024 03:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tractor trolley overturned, 18 injured, one referred
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के अमिलौधा गांव में रविवार की देर रात ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से उस पर सवार 18 लोग घायल हो गए। घायलों में अधिकांश बालक हैं। दस घायलों को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया, जबकि 8 अन्य ने आसपास के निजी अस्पतालों में उपचार कराया। घोरावल सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद एक बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

एक ट्रैक्टर-ट्राॅली पर करीब 30 लोग बैठकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान देर रात करीब साढ़े दस बजे अमिलौधा गांव में ट्रैक्टर ट्राॅली अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मची चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस की मदद से 10 घायलों को घोरावल सीएचसी भिजवाया, जबकि 8 अन्य घायलों का आस पास के निजी अस्पतालों में भर्ती कर उपचार किया गया। हादसे में घोरावल कोतवाली क्षेत्र के नौडिहवा गांव निवासी कबीर (17), जुगैल थाना क्षेत्र के बरगवां गांव निवासी कृष्णकांत (11), कदरा गांव निवासी लूडो (70), प्रदीप (11), दयाराम (30), अनिल कुमार (10), हीरालाल (30), सतीश (8), शाहगंज थाना क्षेत्र के दुगौलिया गांव निवासी सियाराम (42) और रामधारी (43) घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल प्रदीप को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed