{"_id":"5f414fcf8ebc3e3d0a3b13fe","slug":"uncontrolled-car-overturns-young-man-dies-sonbhadra-news-vns542857280","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर कार पलटी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर कार पलटी, युवक की मौत
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में सड़क हादसे में मृतक अनुपम श्रीवास्तव- (फाइल फोटो)
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र/घोरावल। सदर कोतवाली क्षेत्र के रौप गांव में शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार अनुपम श्रीवास्तव (22) की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार दो अन्य युवक घायल हो गए। जिला अस्पताल से घायलों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
शनिवार दोपहर करीब एक बजे रौप में घसिया बस्ती के पास राबर्ट्सगंज की तरफ से चुर्क की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में कार सवार तीन युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक डॉक्टर ने राबर्ट्सगंज के दरोगा गली निवासी अनुपम (22) को मृत घोषित कर दिया। वहीं अनुपम के भाई रिशु (20) और एक अन्य प्रियांशु (21) की हालत गंभीर देख वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अनुपम के घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घोरावल प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार सुबह 11 बजे मिर्जापुर जिले के जमुई निवासी किशुनलाल गोंड़ (42) और विजेंद्र गोंड़ (40) बाइक से घोरावल कोतवाली क्षेत्र के फुलवारी गांव में रिश्तेदारी जा रहे थे। लक्ष्मणपुर गांव में विपरीत दिशा से आ रही बाइक से दोनों की भिड़ंत हो गई। हादसे में किशुनलाल व विजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला। दोनों घायलों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दूसरी घटना शुक्रवार शाम की है। घोरावल कोतवाली के तेंदुआ निवासी विजय सिंह गोंड़ (26) अपने रिश्तेदार मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के जगमार निवासी लल्लन सिंह (47) के साथ बाइक से रिश्तेदारी परसिया गांव गए थे। वापस लौटने समय मुक्खा मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही बाइक से दोनों की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरा बाइक वाला मौके से भाग गया। दोनों घायलों को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया है।