फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Uncontrolled bike fell from culvert, brother-in-law's death, one serious

बरात से लौट रहे बाइक सवार साले की मौत, जीजा गंभीर

Sat, 15 May 2021 08:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 08:28 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike fell from culvert, brother-in-law's death, one serious
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के पड़वनिया गांव में शुक्रवार की रात बारात से लौट रहे बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मृतक का बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से घायल बहनोई को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुुुसार सिंगरौली जिला के गढ़वा थानांतर्गत तमई गांव निवासी केसारी लाल केवट (18) पुत्र श्यामलाल केवट एवं उसके बहनोई चोपन थाना क्षेत्र के करगरा निवासी राघवेंद्र केवट (25) को शुक्रवार देर रात एंबुलेंस से घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। डॉक्टर ने केसारी लाल को देखते ही मृत घोषित कर दिया, जबकि राघवेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक की मां चंद्रावती देवी ने बताया कि शुक्रवार को तमई गांव से ही एक बारात घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पड़वनिया गांव में गई थी। उनका 18 वर्षीय बेटा केसारी लाल अपने बहनोई के साथ बाइक से पड़वनिया गांव में बारात में शामिल होने गया था। रात में ही नाश्ता करने के बाद करीब 8 बजे बहनोई के साथ घर वापस लौटने लगा। गांव में ही एक मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिर पड़ी। हादसे में केसारी लाल की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से दोनों को घोरावल सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने केसारी लाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल बहनोई को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस घोरावल सीएचसी पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। इस इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है
विज्ञापन

----------------------------
इनसेट
खुशी का माहौल मातम में बदला
घोरावल। केसारी लाल की मौत की खबर तमई गांव पहुंचते ही परिजनों व गांव में हड़कंप मच गया। मृतक के पिता श्यामलाल, मां चंद्रावती, दादी, बड़ी मां व परिजनों ग्रामीणों के साथ रोते बिलखते घोरावल सीएचसी पहुंचे। श्यामलाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके बड़े भाई भोलानाथ के दो बेटों की बरात लेकर शिल्पी व कदरा गांव गए थे। केसारी लाल भी बारात में गया था। शुक्रवार सुबह बारात वापस आ गई थी और शनिवार को चौथी छुड़ाने की तैयारी थी। घर में हंसी खुशी का माहौल था और घर मंगल गीत गाए जा रहे थे। उसी दौरान हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो भाई एवं बहनों में सबसे बड़ा था, परिवार की रोजी रोटी चलाने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
इनसेट
लाकडाउन भी बना मौत की वजह
घोरावल। तमई निवासी केसारी लाल की मौत की वजह लाकडाउन भी बना। सीएचसी में तमई के ग्रामीणों ने बताया कि लाकडाउन के कारण वहां की पुलिस चार पहिया गाड़ियों में तीन लोगों से अधिक को नही जाने दे रही है। इस वजह से केसारी लाल चारपहिया गाड़ी में न बैठ सका। इससे वह बाइक लेकर जीजा के साथ बारात में जाने के लिए निकल पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed