फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Uncontrolled bike collided with pole, youth died

Sonebhadra News: अनियंत्रित बाइक पोल से टकराई, युवक की मौत

Thu, 15 Dec 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collided with pole, youth died
जुगैल थाना क्षेत्र के अगोरी खास गांव के टोला दूपटिया में स्कूल के पास बृहस्पतिवार की भोर में अनियंत्रित बाइक पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घंटों तक शव मौके पर ही पड़ा रहा। सुबह राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हरिप्रसाद (40) पुत्र सुखलाल निवासी ग्राम पंचायत जुगैल के टोला बहेराडाड़ का रहने वाला था। वह किसी काम से चोपन गया था। भोर करीब चार बजे वहां से वह अपने घर जा रहा था। रास्ते में अगोरी गांव में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होने से उसकी मौके पर मौत हो गई। अलसुबह कुछ लोगों ने सड़क पर उसे मृत हाल में देख ग्राम प्रधान को सूचना दी। ग्राम प्रधान राम प्रताप साहनी ने थाना जुगैल को घटना से अवगत कराया। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक अभय सिंह यादव ने शव को कब्जे में लिया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी विनोद सोनकर का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार के लोगों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

बोलेरो के धक्के से बिजली का पोल टूटा, आपूर्ति बाधित
सेवका मोड़ जंगल में अनयंत्रित होने से हुआ हादसा
बीजपुर। बकरिहवा फीडर के सेवका मोड़ जंगल में बृहस्पतिवार को अनियंत्रित बोलेरो बिजली के पोल से टकरा गई। बोलेरो ने इतने तेजी से टक्कर मारी कि एक बिजली का पोल सहित छह पोलों के तार टूट कर गिर पड़े। इससे 13 गांवों की आपूर्ति गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीजपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार से चल रहे वाहनों के चपेट में आने से अक्सर बिजली के पोल टूटकर धराशायी होते है, जिससे आपूर्ति बाधित होती रहती है। बृहस्पतिवार को भी रेणुकूट की तरफ से बीजपुर की ओर जा रही एक बोलेरो सेवका मोड़ जंगल में बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
बोलेरो के टक्कर से जब बिजली का पोल और तार टूट कर गिरे तो उस वक्त लाइन चालू थी। इस बाबत अवर अभियंता महेश कुमार ने कहा कि 33 केवी में ब्रेक डाउन हुआ है। उधर 11 हजार वोल्ट के तार भी गिर गए हैं, जिससे आपूर्ति बाधित है। मरम्मत का कार्य जारी है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

अज्ञात वाहन ने तोड़ा बिजली का खंबा
थाना क्षेत्र के काशी मोर बजरंग नगर के समीप बुधवार की देर रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बिजली के तार व खंभे पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। जिसके बाद देर रात अचानक से सैकड़ों घरों में अंधेरा छा गया। लोगों की माने तो किसी ट्रेलर पर कोई भारी ऊंची सामान रखकर उसे कहीं ले जाया जा रहा था इस दौरान सामान में फंसकर तार और खंभा दोनों छतिग्रस्त हुआ है। खंभा क्षतिग्रस्त होने के बाद कई कार्यालय व घरों की बिजली गुल हो गई। काफी मशक्कत के बाद बिजली कर्मियों ने बृहस्पतिवार की सुबह बिजली आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed