{"_id":"f1ff2cfe7c460433a34a9a9dd85e58b7","slug":"uncle-niece-had-an-affair-for-years-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदिशाें से आजिज प्रेमी युगल ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदिशाें से आजिज प्रेमी युगल ने दे दी जान
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Wed, 16 Sep 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगनरा गांव में बंदिशों से आजिज आकर प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी। बुधवार की सुबह उनके शव खंडहरनुमा मकान में मिले। मौके से जहर की तीन शीशियां बरामद की गईं। एएसपी शंभूशरण यादव, सीओ सितांशु यादव ने मातहतों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिए।
सगनरा के एक 26 वर्षीय युवक का अपनी 19 वर्षीय भतीजी से तीन-चार साल से प्रेम संबंध चल रहा था। कुछ माह पूर्व इसकी जानकारी परिवार वालों को हुई तो विरोध शुरू हो गया। गांव में भी टोकाटोकी शुरू हो गई। पुलिस के मुताबिक 11 सितंबर को दोनों घर से फरार हो गए और दो-तीन दिन पूर्व बस्ती के बाहर स्थित मकान में जहर खाकर जान दे दी। बुधवार की सुबह किसी की नजर खंडहरनुमा मकान पर पड़ी तो पता चला कि दोनों अंदर लिपटे हालत में मरे पड़े हैं। खबर पाकर पहुंचे पिपरी एसओ भारतभूषण तिवारी, अनपरा के एसआई संजय यादव ने शव कब्जे में ले लिए। दोपहर में पहुुंचे एएसपी, सीओ ने भी जानकारी ली। एएसपी शंभूशरण यादव ने कहा कि दोनों ने लोकलाज के भय से खुदकुशी कर ली।