{"_id":"5eff66388ebc3ea072037098","slug":"uncle-nephew-dies-due-to-lightning-in-karil-sonbhadra-news-vns5337278100","type":"story","status":"publish","title_hn":"करइल में बिजली गिरने से चाचा- भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करइल में बिजली गिरने से चाचा- भतीजे की मौत
विज्ञापन
कोन/चोपन। जिले में शुक्रवार को दो अलग-अलग जगहों पर बारिश के साथ बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चाचा-भतीजे समेत किशोरी शामिल हैं।
पहली घटना में कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करइल के टोला धांगरडीहा में शुक्रवार को खेती करते समय अचानक बिजली गिरने से चाचा- भतीजे की मौके पर मौत हो गई। कोन थाना प्रभारी राजेश सिंह श् ने बताया कि
शुक्रवार अपराहन लगभग 3 बजे किसान रामप्यारे उराव 61 वर्ष व भतीजा अमरेश उरांव 24 वर्ष अपने खेत में जोताई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज गरज के साथ बरसात होने लगी। चाचा- भतीजे हल खोल कर पास ही एक घर में छिपने जा ही रहे थे कि इसी दौरान बिजली गिर गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन
वहीं चोपन के जुगैल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर बाद ग्राम पंचायत नेवारी के टोला महम में बिजली की चपेट में आने से आरती कुमारी (14) पुत्री विद्यापति बैसवार की मौत हो गई। नेवारी गांव के टोला महम निवासी विधापति बैसवार की पुत्री आरती घर के ही समीप मंदिर के पास खेल रही थी। तभी अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गरज चमक के साथ तेज बिजली गिर गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।