फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Uncle accused of molestation of teenager arrested in sonbhadra

UP: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी फूफा गिरफ्तार, पीड़िता का चल रहा उपचार; धमकी देकर तीन माह तक किया दुष्कर्म

Thu, 12 Jun 2025 05:11 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 12 Jun 2025 05:11 PM IST
सार

किशोरी को मिठाई दिलाने के बहाने घर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले फूफा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, किशोरी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन
Uncle accused of molestation of teenager arrested in sonbhadra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी फूफा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। पीड़ित किशोरी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


म्योरपुर थाना क्षेत्र निवासी कक्षा-सात में पढ़ने वाली पीड़िता की मां की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। 25 मार्च को उसकी सौतेली मां और पिता सब्जी बेचने के लिए म्योरपुर बाजार गए थे। किशोरी अपने घर पर ही मौजूद थी।
विज्ञापन


शाम सात बजे के करीब रिश्ते में चचेरा फूफा लगने वाला एक युवक उसके घर पहुंचा। मिठाई देने के बहाने उसे अपने घर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत पर पिता की हत्या की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच पीड़िता की तबीयत भी खराब रहने लगी। परिजन गांव की ही एक क्लीनिक पर उसका उपचार करा रहे थे। कुछ दिनों पूर्व भी आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद उसे पेट में तेज दर्द व रक्तस्राव शुरू हुआ तो परिजन घबरा गए। किशोरी की सगी मौसी को घर बुलाया। काफी प्रयास के बाद पीड़िता ने उन्हें घटना की जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया था। तब से वह फरार चल रहा था। बुधवार की सुबह आरोपी को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed