फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Unable to convince angry wife, young man commits suicide by hanging himself

Sonebhadra News: रूठी पत्नी को नहीं मना पाने की कसक में युवक ने लगाया मौत का फंदा

Sun, 04 Feb 2024 02:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Unable to convince angry wife, young man commits suicide by hanging himself
बीजपुर। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा जरहा के राजो टोला में शुक्रवार की रात एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। देर रात वह छठी समारोह से घर लौटा था। आत्महत्या की घटना के पीछे पारिवारिक कलह के चलते पत्नी के छोड़ देने को वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

राजो टोला निवासी दिलीप कुमार (28) शुक्रवार की रात गांव में ही एक छठी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। देर रात घर लौटा और कमरे में सोने चला गया। सुबह देर तक न उठने पर जब बहन जगाने गई तो कमरे में फंदे के सहारे दिलीप का शव लटकता देख सन्न रह गई। चीख-पुकार सुनकर परिवार व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के पति विनोद भारती की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। बताते हैं कि अप्रैल 2022 में दिलीप की शादी हुई थी। शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया। दोनों के बीच रिश्ते को सामान्य करने के लिए पंचायत भी हुई लेकिन बात नहीं बन पाई और पत्नी ने पति दिलीप कुमार को छोड़कर नवंबर 2022 में अपने मायके चली गई। पत्नी के छोड़ने के बाद से दिलीप काफी अवसाद में था। उक्त घटना को फिलहाल उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि युवक की शादी हुई थी। पत्नी के छोड़ कर चले जाने के बाद से वह तनावग्रस्त रहता था। आशंका है कि इसी तनाव में उसने ऐसा कदम उठाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed