फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Umamaheshwar was decorated with mehendi, belpatra and banana leaves

Sonebhadra News: मेहंदी, बेलपत्र और केले के पत्तों से हुआ उमामहेश्वर का शृंगार, आज निकलेगी शिव बरात

Wed, 26 Feb 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Umamaheshwar was decorated with mehendi, belpatra and banana leaves
देवाधिदेव महादेव बुधवार को दूल्हा बनकर मां गौरा से ब्याह रचाने निकलेंगे। इस दौरान जिले में विभिन्न स्थानों पर भव्य शिव बरात निकाली जाएगी, झांकियां सजेंगी। शिवद्वार में महाशिवरात्रि से पहले मंगलवार को वर-वधू के मेहंदी की रस्म पूरी की गई। उमामहेश्वर का मेहंदी, बेलपत्र और केले के पत्तों से शृंगार किया गया।
विज्ञापन

मुख्य पुजारी सुरेश गिरि के निर्देशन में अजय गिरि, शिवराज गिरि, सुभाष गिरि, अमरेश गिरि ने दूल्हे भगवान शिव एवं दुल्हन माता पार्वती को मंगलगीत के साथ मेहंदी लगाकर रस्म पूरा किया। श्रीउमामहेश्वर की प्रतिमा का आकर्षक शृंगार किया गया।
विज्ञापन

दोपहर बाद से भगवान शिव व माता पार्वती का वर एवं वधू के रूप में पुजारियों और कलाकारों ने शृंगार करना प्रारंभ किया, जो देर रात तक चला। उधर, सात दिवसीय मेले के लिए मंदिर की सजावट व बैरिकेडिंग का काम मंगलवार को पूर्ण कर लिया गया। एडीएम सहदेव मिश्रा ने शिवद्वार पहुंचकर व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित अधिकारियों को मेला सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए। एसडीएम राजेश कुमार सिंह, सीओ राहुल पांडेय, एसएचओ कमलेश पाल और चौकी प्रभारी रामज्ञान यादव, एडीओ पंचायत रामचरण, ग्राम प्रधान सियाराम यादव मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं।
बुधवार को चार बजे भोर में मंगला आरती के बाद भक्तों को दर्शन पूजन के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।

ड्रोन, सीसीटीवी और मेटल डिटेक्टर की निगरानी में होंगे श्रद्धालु
प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि शिवद्वार मंदिर जाने वाले विभिन्न मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था और मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए घोरावल एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में तीन इंस्पेक्टर, एक महिला एसएचओ, 12 एसआई, 30 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, आठ महिला पुलिस और एक प्लाटून पीएसी, एक फायर सर्विस और दो ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था में रहेंगे। पेयजल, सचल शौचालय की सुविधाओं के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम और 25 सफाईकर्मियों की टीम लगाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ड्रोन कैमरों और मेन गेट एवं मंदिर परिसर में आधे दर्जन सीसीटीवी कैमरों और मंदिर के मेन गेट पर लगे मेटल डिटेक्टर की निगरानी में श्रद्धालु दर्शन पूजन करेंगे। महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की अलग-अलग लाइन लगेगी।

मेला स्थल पर नहीं जा सकेंगे वाहन
मेला स्थल पर वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। वीआईपी मार्ग, सोढ़रीगढ़ किला इंडियन बैंक के पास, कोहरथा मार्ग एवं आमडीह मार्ग समेत कुल छह स्थानों पर बैरियर लगाया गया है। रूट डाइवर्जन के लिए घोरावल नगर में कोहरथा मोड़ पर एक बैरियर लगाया जाएगा।



इन मंदिरों में भी दर्शन पूजन को उमड़ेगी भीड़
सोनभद्र। महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को रॉबर्ट्सगंज नगर से सटे रौप पहाड़ी पर स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में और बरैला स्थित प्राचीन शिवमंदिर परिसर में मेला लगेगा। दोनों जगह दर्शन पूजन के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ जुटेंगी। इसको देखते हुए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार से ही दोनोें जगह अस्थाई दुकानें सजने लगी थी। इसी तरह शाहगंज से पूर्व गौरीशंकर में महाशिवरात्रि मेला आयोजन को लेकर तैयारी चलती रहीं। इसके साथ ही रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित वीरेश्वर महादेव मंदिर और सोमनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed