Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Umamaheshwar was decorated with flowers and Bel leaves

Sonebhadra News: फूल-माला और बेलपत्र से हुआ उमामहेश्वर का शृंगार

Fri, 11 Jul 2025 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Umamaheshwar was decorated with flowers and Bel leaves
घोरावल। गुप्तकाशी शिवद्वार धाम में श्रावण मास के प्रथम दिन श्रीउमामहेश्वर के विग्रह के दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। बृहस्पतिवार देर शाम से लगातार हो रही बारिश के बावजूद शुक्रवार की सुबह से शाम तक दर्शनार्थियों का क्रम बना रहा। पहले दिन कुछ कांवड़ियों ने भी जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी अजय गिरि ने बताया कि श्रावण माह के पहले दिन शुक्रवार को भोर में भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की मूर्ति को गंगाजल, दूध से स्नान कराकर वस्त्र, आभूषण, फूल, माला, बेलपत्र आदि से श्रृंगार किया गया। इसके बाद मंगला आरती हुई और फल व मिठाई का भोग लगाकर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिव-शक्ति के दिव्य विग्रह का दर्शन पूजन कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना की। मंदिर में भक्तों की ओर से भगवान शिवशंकर का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया गया। सीओ राहुल पांडेय और चौकी प्रभारी रामज्ञान यादव के नेतृत्व में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। ग्राम प्रधान सियाराम यादव, संजय मोदनवाल, निजी स्वयंसेवक व्यवस्था में लगे रहे। वहीं कुराड़ी धाम स्थित माता कुंडवासिनी धाम, घोरावल नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर, दशमीहवा तालाब स्थित शिव मंदिर,मां दुर्गा मंदिर, राम जानकी मंदिर,मां काली मंदिर, हनुमान मंदिर इत्यादि जगहों पर श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति के दावे की खुली पोल
सावन में शिवद्वार मंदिर व आसपास के क्षेत्रों में बिजली निगम ने निर्बाध बिजली आपूर्ति का दावा किया था। स्थानीय लोगों ने विभिन्न स्तरों पर हुई बैठक में आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग रखी थी, जिस पर अफसरों ने आश्वासन भी दिया था। बावजूद इसके बृहस्पतिवार की रात से ही शिवद्वार मंदिर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं, दुकानदारों को परेशानी हुई। निगम के कर्मी बारिश के कारण फाॅल्ट को कारण बताते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव शक्ति महिला मंडल ने किया रुद्राभिषेक
सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से श्रावण मास के पहले दिन शुक्रवार से रुद्राभिषेक आरंभ हो गया। इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया। यह कार्यक्रम समूचे सावन माह तक चलेगा। शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षक विमला देवी, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, शिव शक्ति महिला मंडल की उपाध्यक्ष खुशबू मौर्य व पं. रेवती तिवारी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधे कृष्ण तिवारी ने गंगाजल, दूध, दही, शहद से रुद्राभिषेक पूजन कराया। भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed