{"_id":"5d8510d28ebc3e93db11a330","slug":"ubhbha-kand-sonbhadra-news-vns4849283134","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की गिरफ्त में नहीं सोनभद्र नरसंहार के 14 आरोपी, सभी पर 10-10 हजार का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की गिरफ्त में नहीं सोनभद्र नरसंहार के 14 आरोपी, सभी पर 10-10 हजार का इनाम घोषित
Fri, 20 Sep 2019 11:18 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र नरसंहार के दौरान के फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले के घोरावल तहसील क्षेत्र के उभ्भा गांव में जमीन विवाद में 11 लोगों की हत्या मामले में पुलिस ने 14 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित कर दिया है। एसपी ने सभी आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
17 जुलाई को उभ्भा गांव में आदर्श कृषि सहकारी समिति की सौ बीघे से अधिक विवादित जमीन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था। इसमें एक पक्ष के 11 लोगों की हत्या कर दी गई थी। 24 से अधिक लोग घायल हो गए थे। मामले में पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर 50 से अधिक आरोपियों का चालान कर चुकी है। अभी विवेचना चल रही है। विवेचक सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने सर्विलांस के जरिए उभ्भा कांड के अन्य आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई तेज कर दी है।
विज्ञापन
एसपी ने उभ्भाकांड में शामिल घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मृर्तिया गांव निवासी मुलायम पुत्र दीनानाथ, सपही निवासी राजकुमार पुत्र देवदत्त, धर्मेंद्र उर्फ रूश पुत्र लक्ष्मण, राजबली पुत्र बुटूनी, उत्तम पुत्र राम, बभनी निवासी राजकुमार पुत्र शिवशंकर, मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र के बगदरा निवासी शंकर पुत्र कामता, सूर्य कुमार पुत्र कामता, अनिल पुत्र देवनंदन, सुनील गुर्जर पुत्र देवनंदन, राजवीर पुत्र जोखन गुर्जर, कोटेदार पुत्र कैलाश, बबुंदर पुत्र दयाशंकर और कम्हारडीह निवासी राजबिहारी पुत्र स्व. मोतीलाल पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि उभ्भाकांड में शामिल किसी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों पर कार्रवाई हो रही है। फरार 14 आरोपियों पर इनाम घोषित कर दिया गया है। पुलिस निष्पक्ष ढंग से विवेचना करते हुए दोषियों को सजा और पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में कार्य कर रही है।