फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two youths drowned while bathing in Renuka river, one missing

Sonebhadra News: रेणुका नदी में नहाने के दौरान दो युवक डूबे, एक लापता

Thu, 05 Jun 2025 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Two youths drowned while bathing in Renuka river, one missing
ओबरा। थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव में बृहस्पतिवार को रेणुका नदी में नहाने के दौरान दो युवक नदी में डूब गए। दोनों नदी के तेज बहाव में फंस गए थे। ग्रामीणों की सक्रियता से एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। देर शाम तक उसका पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन

झारखंड के पलामू निवासी प्रिंस सिंह फ़ौज में कार्यरत है। उसकी शादी बीते दस मई को ओबरा के सेक्टर आठ निवासी विकास सिंह की बहन प्रमिला के साथ हुई थी। शादी के बाद प्रिंस अपने चचेरे भाइयों मधुरेश सिंह व सूरज सिंह के साथ अपनी पत्नी प्रमिला की विदाई कराने ओबरा आया था। सुबह प्रिंस अपनी पत्नी प्रर्मिला सहित ससुराल के अन्य लोगों और अपने भाइयों के साथ रेणुका नदी छठ घाट पर घूमने पहुंचा। इस बीच नदी में पानी कम होने की वजह से सभी नदी के बीच बने ऊंचे टीले पर जा पहुंचे। उनमें से कुछ लोग पानी में नहाने लगे। इसी दौरान ओबरा डैम से पानी निकलने की वजह से नदी का जलस्तर बढ़ने लगा। सभी लोग खतरे को भांपकर नदी से बाहर निकलने लगे। इसी बीच प्रिंस का मौसेरा साला अंकित पानी के तेज बहाव में डूबने लगा। उसे डूबता देख मधुरेश उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। बहाव तेज होने की वजह से मधुरेश का संतुलन बिगड़ने से अंकित का हाथ छूट गया और दोनों ही पानी के तेज बहाव में बहने लगे। तैरना आने के कारण मधुरेश लगभग एक किमी दूर जाकर जैसे-तैसे पानी से बाहर निकल आया, मगर अंकित पानी के तेज बहाव में फंस गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर मौजूद अन्य परिजनों में चीख पुकार मची रही। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह व पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से अंकित की काफी खोजबीन की। देर शाम तक अंकित का पता नहीं चल पाया था। खोजबीन के लिए मौके पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed