फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   two youths died in road accident after bike collided with truck in sonbhadra

तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

Wed, 23 Jul 2025 11:29 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 23 Jul 2025 11:29 AM IST
सार

सोनभद्र जिले के हाथीनाला थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक से टकराई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। 

विज्ञापन
two youths died in road accident after bike collided with truck in sonbhadra
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेणुकूट मार्ग पर मंगलवार की रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार रात लगभग आठ बजे दो युवक बाइक से रेणुकूट जा रहे थे। हाथीनाला थाने से करीब तीन किलोमीटर पहले उनकी बाइक असंतुलित होकर खड़े ट्रक में भिड़ गई। हादसे में बाइक चला रहा विशाल (25) पुत्र तेजबली और संजय (16) पुत्र विजय निवासी रनटोला, थाना म्योरपुर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची हाथीनाला पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। थाना प्रभारी भैया एसपी सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। विशाल की पहचान हो गई है, जबकि दूसरे युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार परिजनों को सूचना दे दी गई है, लेकिन वह अभी थाने नहीं पहुंचे हैं। परिजनों के आने के बाद ही पंचनामा व अन्य विधिक कार्रवाई पूरी की जाएगी। पुलिस का कहना है कि दोनों युवक घर से रेणुकूट मार्केट जाने की बात कहकर निकले थे। किन परिस्थितियों में हादसा हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed