फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two young men on a bicycle died after being hit by a pickup truck

Sonebhadra News: पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार दो युवकों की मौत

Thu, 21 Aug 2025 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Two young men on a bicycle died after being hit by a pickup truck
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी में मंगलवार को देर शाम पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। वह बेलन नदी में एक होटल का कचरा फेंककर लौट रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वाहन को कब्जे में लेकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

चंदौली के नौगढ़ थाना क्षेत्र के भुलई नईबस्ती चमेरबांध निवासी करन (19) पुत्र सोनू और बिहार केे थाना अधौरा कैमूर निवासी अक्षय कुमार (19) पुत्र जितेंद्र राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी स्थित होटल पर काम करते थे। दोनों मंगलवार की शाम साइकिल से तीन सौ मीटर दूर बेलन नदी पुल पर होटल का कूड़ा फेंकने पहुंचे थे। वहां से होटल लौटते समय राबर्ट्सगंज से वाराणसी की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी साइकिल पर जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत होे गई। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों के अनुसार करन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed