फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two years ago, the loving couple ran away from home and got married in the temple.

Sonebhadra News: दो साल पहले ही घर से भागकर प्रेमी युगल ने मंदिर में रचा ली थी शादी

Sun, 03 Mar 2024 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two years ago, the loving couple ran away from home and got married in the temple.
सोनभद्र/शाहगंज। करमा थाना क्षेत्र के सिरसिया ठकुराई गांव में प्रेमी युगल के जान देने की घटना से हर कोई स्तब्ध है। दोनों परिवारों के लोग गहरे सदमे में हैं। उन्हें अहसास भी नहीं था कि उनके बच्चे ऐसा खौफनाक कदम उठा लेंगे। करीब दो साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। घर से भागकर दोनों ने शादी भी रचा ली थी। परिजनों को सबसे ज्यादा आपत्ति इस बात पर थी कि दोनों एक ही खानदान से थे और रिश्ते में भाई-बहन लगते थे। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

सिरसिया ठकुराई गांव के बाहर बंधे के पास शुक्रवार की शाम प्रेमी युगल का शव एक-दूसरे से 50 मीटर की दूरी पर मिला था। काफी प्रयास के बाद उनकी पहचान शाहगंज के मोराही गांव निवासी पंकज चौहान (25) और वंदनी चौहान (21) के रूप में हुई थी। छानबीन में पता चला कि दोनों में काफी समय से प्रेम संबंध था। वर्ष 2022 में दोनों घर से भी भागे थे। चंदौली के चकिया स्थित काली मंदिर में दोनों ने शादी भी कर ली थी। बाद में घर पहुंचने पर पंचायत हुई, लेकिन बात नहीं बनी। लड़की को नाबालिग बताते हुए परिवार वालों ने मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद पंकज जेल चला गया था। करीब आठ माह बाद जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आने के बाद दोनों में फिर प्रेम संबंध बढ़ गया था। परिवार के आड़े आने के कारण दोनों ने एक साथ जान दे दी। इसके लिए पंकज पहले मुकदमे की तारीख देखने घर से निकला और फिर सिरसिया ठकुराई पहुंच गया। बाद में वंदनी भी पहुंच गई। शुक्रवार की देर शाम दोनों के मौत की खबर सुनकर परिजन व ग्रामीण सन्न रह गए। पोस्टमार्टम हाउस पर मिले परिजनों ने बताया कि दोनों के घरों के बीच करीब पांच सौ मीटर की दूरी है। वह अलग-अलग टोलों में रहते हैं, लेकिन खानदान एक ही है। इस लिहाज से दोनों में भाई-बहन का रिश्ता था। परिजनों के सहमत न होने के पीछे सबसे बड़ी वजह यही थी। वह कई बार दोनों को समझा भी चुके थे, लेकिन प्रेम में कुछ भी कर गुजरने को आतुर युगल को किसी तरह की बंदिश स्वीकार नहीं थी।
विज्ञापन

---
पहले जहर खाया, फिर लगाई आग
प्रेमी युगल का शव एक-दूसरे से 50 मीटर की दूरी पर मिला था। पास से ही जहर की शीशी, पेट्रोल की बोतल, फिटकरी, माचिस, टी-शर्ट, कंबल आदि बरामद हुए। दोनों के मुंह से झाग भी निकला था और शरीर पर जलने के भी निशान थे। इससे माना जा रहा है कि दोनों ने पहले जहर खाया, फिर आग लगाई होगी। पंकज आग की जद में अधिक आया था। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...
सिरसिया ठकुराई में मिले युवक-युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया था। छानबीन में दोनों के पहले भी एक साथ घर से जाने की बात सामने आई है। घटनास्थल से मिले साक्ष्य के आधार पर जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। -त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, एएसपी ऑपरेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed