फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two women from Haryana report positive, number reached 31

हरियाणा से आईं दो युवतियों की रिपोर्ट आई पाजिटिव, 31 पहुंची संख्या

Sat, 20 Jun 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Two women from Haryana report positive, number reached 31
सोनभद्र। हरियाणा के गुड़गांव से 16 जून को आईं दो युवतियों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना पाजिटिव मिले मरीजों की संख्या 31 हो गई है। दो युवतियों की रिपोर्ट पाजिटिव आने की पुष्टि सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय ने की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राबर्ट्सगंज के मंडी मोहाल निवासी 19 व 23 वर्षीय दोनों युवतियां 16 जून को यहां आई थीं। उसी दिन सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। शनिवार को शाम को दोनों की रिपोर्ट आई। जो पाजिटिव है। दोनों को मधुपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। जिले में अब तक 31 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। जिनमें से 25 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अन्य का इलाज चल रहा है। सीएमओ ने बताया कि शनिवार को कुल 103 लोगों की रिपोर्ट आई। जिसमें 101 निगेटिव व दो पाजिटिव मिले हैं। इस बीच 85 लोगों के सैंपल भी लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक 3656 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 3280 की रिपोर्ट आई है। जिसमें 31 पाजिटिव और 3249 की निगेटिव है। उधर, मंडी मोहाल में गुड़गांव से आईं दो युवतियों की रिपोर्ट पाजिटिव मिलने की जानकारी मिलने पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने वहां पहुंचकर बैरिकेडिंग कराने की तैयारी शुरू कर दी। तहसीलदार सदर सुशील कुमार ने बताया कि मंडी मोहाल को चारों तरफ से सील कर लोगों की आवाजाही पर रोक लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उधर, क्षेत्र के लोगों को जब यह जानकारी मिली को दो युवतियों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है तो सभी ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी। अधिकारी भी लोगों को घरों में ही रहने की अपील करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed