{"_id":"6910f0e8765edb7ce30a6e02","slug":"two-trucks-seized-for-transporting-sand-in-sonbhadra-using-kushinagar-permit-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-137122-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कुशीनगर के परमिट पर सोनभद्र में ढो रहे थे बालू, दो ट्रक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कुशीनगर के परमिट पर सोनभद्र में ढो रहे थे बालू, दो ट्रक सीज
विज्ञापन
शाहगंज। बालू परिवहन में फर्जी परमिट का बड़ा खेल सामने आया है। घोरावल एसडीएम शनिवार की रात बालू लदे दो ट्रकों को पकड़ा तो दोनों के पास कुशीनगर जिले का परमिट था। इसके बाद दोनों ट्रक सीज कर दिए गए। खनन और परिवहन विभाग को मामले की जांच सौंपी गई है।
शनिवार की रात एसडीएम आशीष त्रिपाठी को फर्जी परमिट पर अवैध रूप से बालू परिवहन की शिकायत मिली। इस पर एसडीएम ने रॉबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर पहुंचकर जांच शुरू की। इस बीच बालू लदे दो ट्रकों को रोका गया तो उन पर 28 टन बालू लदी थी। उनके परमिट की जांच की गई तो वह कुशीनगर का पाए गए।
दोनों ट्रक घोरावल क्षेत्र में बालू पहुंचाने जा रहे थे। एसडीएम ने दोनों ट्रक सीज कर घोरावल कोतवाली को सुपुर्द कर दिया। साथ ही एआरटीओ और खनन अधिकारी को मामले की जांच के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि दोनों ट्रकों पर ओवरलोड बालू लदी दी और उनके परमिट कुशीनगर के थे। दोनों वाहनों को सीज कर जांच के निर्देश दिए गए हैं।