फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two thousand divided Socialist drought relief package

दो हजार को बंटा समाजवादी सूखा राहत पैकेट

Tue, 12 Jul 2016 11:58 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र Updated Tue, 12 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two thousand divided Socialist drought relief package
खलियारी प्राथमिक विद्यालय में सूखा राहत पैकेज में लेट पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
 नगवां ब्लॉक के सेमरिया, रायपुर और खलियारी गांव में मंगलवार को गरीबों को समाजवादी सूखा राहत पैकेज वितरित किया। पैकेट लेने वालों की भीड़ उमड़ी। करीब डेढ़ दर्जन गांवों में दो हजार से अधिक पैकेट बांटा गया है। उधर, खलियारी में राहत सामग्री कम होने और बंटने में देर होने पर ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन


सदर विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि यूपी सरकार जिले के कमजोर, गरीब, आदिवासी अंत्योदय कार्डधारकों के हितों के प्रति संजीदा है। जिले के करीब 60 हजार से अधिक अंत्योदय कार्डधारक परिवारों को सूखा राहत पैकेट का वितरण गरीबों की मदद के लिए सौगात है।
विज्ञापन


विधायक और अपर जिलाधिकारी रामचंद्र ने कलस्टर के रूप में ग्राम खलियारी के साथ ही कजियारी, बाराडाड़, तेनुआ व पडऱी के अन्त्योदय कार्डधारकों को पैकेट उपलब्ध कराया। रायपुर ग्राम पंचायत में कलस्टर वितरण के तहत ग्राम पंचायत रायपुर, कम्हरिया, पनिकप खुर्द, डोरिया व आमडीह तथा सेमरिया ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत सेमरिया के साथ ही पौनी, वैनी, बिजवार, पटवध, नगांव तथा कन्हौरा के अन्त्योदय कार्डधारकों को समाजवादी सूखा राहत पैकेट मुहैया कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर खलियारी में सामग्री बंटने में देर होने पर ग्रामीणों ने युवक मंगल  दल के राबर्ट्सगंज विधानसभा अध्यक्ष सत्यनारायण यादव की अगुवाई में विरोध  प्रदर्शन किया। फिर डीएसओ, बीडीओ ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया। इसी बीच  एडीएम के पहुंचने पर सामग्री वितरण शुरू हुआ। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर डीपी डीएसओ एपी सिंह, तहसीलदार दिनेश चंद्र मिश्र, विजय यादव, तैयब अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed