फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two teenage girls who came to Nanihal died due to drowning in the pond

ननिहाल आई दो किशोरियों की तालाब में डूबने से मौत

Sat, 28 May 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two teenage girls who came to Nanihal died due to drowning in the pond
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के पकरी गांव में शनिवार को तालाब में डूबने से दो किशोरियों की मौत हो गई। दोनों शादी समारोह में शामिल होने ननिहाल आई थीं। घटना से शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सीओ सिटी राजकुमार तिवारी और कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पकरी गांव निवासी अनंतू प्रजापति के घर 26 मई को वैवाहिक समारोह था। इसमें शामिल होने के लिए रिश्तेदार घर पर जुटे थे। शनिवार की सुबह अनंतू की भांजी सरिता (15) पुत्री मुन्ना निवासी शिकारपुर और नतिनी सरिता (13) पुत्री विजेंद्र निवासी बिजवार थाना रायपुर गांव के तालाब पर नहाने गई थीं। नहाते समय गहरे पानी में जाने से दोनों डूबने लगीं। चीख-पुकार सुनकर लोग वहां पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों तालाब में समा गई थीं। काफी तलाश के बाद दोनों किशोरियों को तालाब से बाहर निकाला गया। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी सीओ राजकुमार तिवारी और कोतवाली प्रभारी सत्यानारायण मिश्रा मौके पर पहुंचे। परिजनों से घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। कोतवाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार के लोगों को सुपुर्द कर दिया गया। दो किशोरियों की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया है। बेटी का शव देखकर माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed