फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two smugglers who were carrying hemp hidden in the truck from Orissa to Agra arrested

ट्रक में गांजा छिपाकर उड़ीसा से आगरा ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 18 Jul 2021 06:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers who were carrying hemp hidden in the truck from Orissa to Agra arrested
सदर कोतवाली पुलिस ने छपका गांव के पास से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से तीन क्विंटल 19 किलो गांजा बरामद हुआ। दोनों तस्कर ट्रक में गांजा छिपाकर उड़ीसा से आगरा ले जा रहे थे। बरामद गांजा की कीमत करीब 32 लाख रुपये है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया है। तस्करी में शामिल उनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने क्राइम ब्रांच के साथ शनिवार की रात छपका गांव के पास घेराबंदी की। राजस्थान नंबर की एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली तो उसके अंदर छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ। वाहन सवार दो तस्कर भी पकड़े गए। पूछताछ में उनकी पहचान जीतू ठाकुर निवासी बाकलपुर थाना शम्शाबाद और रिजवान निवासी बोदला थाना जगदीशपुरा आगरा के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि वह उड़ीसा से गांजा लेकर आगरा के लिए निकले थे। रास्ते में इसे कुछ अन्य जिलों में भी उतारना था। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि तस्करी के धंधे में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। पुलिस टीम ने कोतवाल सुभाष चंद्र राय, प्रभारी एसओजी श्याम बहादुर यादव, स्वाट प्रभारी अमित कुमार त्रिपाठी, सर्विलांस सेल प्रभारी सरोजमा सिंह, एसएसआई ऐश खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed