फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two smugglers arrested with 90 kg of ganja

सात लाख के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 21 Oct 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with 90 kg of ganja
सोनभद्र। रायपुर थाना क्षेत्र के दरमा पहाड़ी के समीप बुधवार को सदर सीओ डॉ. चारू द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस ने पिकअप से गांजा लेकर आ रहे अंतरप्रांतीय दो गांजा तस्करों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर पिकअप से 90 किग्रा गांजा बरामद हुआ। जिसकी अनुमानित कीमत सात लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन चुर्क में एएसपी विजयशंकर मिश्रा ने बताया कि जिले में पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के व्यापार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में बुधवार को क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. चारू द्विवेदी की अगुवाई में फोर्स के साथ रायपुर एसओ नागेश्वर सिंह ने दरमा पहाड़ी के नीचे सड़क पर बनी पुलिया के पास घेराबंदी कर एक अदद पिकप में 90 किलोग्राम गांजा बरामद करने के साथ दो लोगों को गिरफ़्तार कर लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांजा तस्कर नजीम अंसारी पुत्र टेढा उर्फ उस्मान अंसारी निवासी जमुनीनार, थाना अधौरा, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार और राजा अली पुत्र तैयब अंसारी, निवासी सेमरिया, थाना रायपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर एक तस्कर फरार हो गया। पकड़े गए तस्करों और फरार तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पिकअप को सीज करने के साथ ही फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ पिकअप में बिहार से गांजा लेकर आ रहे थे। गांजा को सुरेन्द्र जायसवाल निवासी चौधरना थाना अधौरा जिला कैमूर भभुआ बिहार हाल पता ग्राम खलियारी के घर पर उतार कर वे लोग पशु लादने हेतु घोरावल चले जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed