फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   two sisters died from diarrhoea

डायरिया से सगी दो बहनों की मौत

Mon, 18 Jul 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Mon, 18 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के निपराज गांव में रविवार को डायरिया से पीडित दो सगी बहनों का जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इलाज के लिए सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

   

इसके दो दिन पूर्व भी डायरिया के चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सकों की टीम को गांव में तैनात कर दी गई है। निपराज गांव निवासी राम लखन की दो पुत्रियों रागिनी (7) व पायल (4 ) की मौत से गांव में दहशत है।

विज्ञापन

 

आरोप है कि मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान फुलचंद्र पटेल ने घटना की सूचना मुख्य चिकित्साधिकारी डा. यूके वर्मा को दी लेकिन चिकित्सकों की टीम मौके पर नहीं पहुंची। ग्राम प्रधान ने निजी वाहन से बीमार छह लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां बहनों की मौत हो गई और चार लोगों की हालत चिकित्सकों ने गंभीर बताया है। उनमे से बंदना 22 वर्ष, बंशधारी 70 वर्ष, संजना 8 वर्ष, रामजनम 14 वर्ष, सुनील 8 वर्ष का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed