फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two seriously injured as tanker overturns for water supply

जलापूर्ति के लिए जा रहा टैंकर पलटने से दो गंभीर रूप से घायल

Wed, 27 May 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Two seriously injured as tanker overturns for water supply
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के लिलवाही ग्राम पंचायत में बुधवार को गांव में जलापूर्ति के लिए जा रहा पानी से भरा टैंकर लेकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार चालक व साथ में अन्य एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों को उपचार के लिए घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चालक की हालत गंभीर होने के कारण उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लिलवाही निवासी बंशी (25) पुत्र राम प्रसाद तथा प्रदीप (16) पुत्र शिवनारायण बुधवार सुबह करीब नौ बजे ट्रैक्टर से जुड़े टैंकर में पानी भरकर लिलवाही ग्राम पंचायत के गांवों में ग्रामीणों को जलापूर्ति करने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में कोई मवेशी गाड़ी के सामने आ गया, जिसे बचाने में अनियंत्रित होकर टैंकर सहित ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया।
विज्ञापन

हादसे में ट्रैक्टर चालक बंशी और प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बंशी की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया,जबकि प्रदीप का उपचार सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed