फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two policemen suspended, three line spot including inspector in sonbhadra

दो पुलिसकर्मी निलंबित, दरोगा समेत तीन लाइन हाजिर, फायरिंग की सूचना अधिकारियों को देने में देरी करने पर हुई कार्रवाई

Wed, 27 May 2020 10:00 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 27 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Two policemen suspended, three line spot including inspector in sonbhadra
सस्पेंड
सोनभद्र जिले की चुर्क पुलिस चौकी क्षेत्र के रौप गांव में दो पक्षों में विवाद के दौरान हुई फायरिंग की सूचना उच्चाधिकारियों को विलंब से देने के आरोप में पांच पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की गई। एसपी ने दो कांस्टेबलों को निलंबित और दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। यह कार्रवाई सीओ सिटी राजकुमार त्रिपाठी की जांच रिपोर्ट पर की गई।
विज्ञापन


23 मई की रात रौप गांव में बिजली काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग हुई थी। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। लेकिन, उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना समय से नहीं दी गई। मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने सीओ सिटी को मामले की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन


जांच में पुलिस कर्मियों की लापरवाही उजागर हुई। इस पर पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने चुर्क पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल उमाकांत शर्मा और सदर कोतवाली में तैनात मुंशी संजय यादव को निलंबित कर दिया। सदर कोतवाली में तैनात रहे दरोगा उप निरीक्षक रामकुमार सिंह, आरक्षी समेश कुमार यादव और रमेश चंद्र सेन को लाइन हाजिर कर दिया। उन्होंने मामले की जांच सीओ सदर अभिनव यादव को सौंपी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed