फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two people killed, one injured in two accidents

Sonebhadra News: दो हादसों में दो लोगों की माैत, एक घायल

Sat, 11 Jan 2025 12:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 12:08 PM IST
विज्ञापन
Two people killed, one injured in two accidents
बभनी/बीजपुर। दो हादसों में दो लोगों की माैत हो गई। बभनी थाना क्षेत्र के अंबिकापुर-बभनी मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी बभनी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


क्षेत्र के रनदह गांव निवासी हरि प्रसाद (27), अपने साथी राम नारायण (25) के साथ म्योरपुर से अपने घर रनदह जा रहा था। छत्तीसगढ़ की ओर से तेज गति से आ कंटेनर ने पिपराखाड़ पेट्रोल पंप के पास मोड़ पर बाइक को चपेट में ले लिया। जोरदार टक्कर से दोनों को गंभीर चोट आई। भनी पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हरि प्रसाद को मृत घाेषित कर दिया। राम नारायण की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ सदानंद राय ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के घरवालों को दी गई है।
विज्ञापन


बीजपुर : बखरिहवा-नधिरा मार्ग पर शुक्रवार की शाम राखड़ लदे हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। बभनी थाना क्षेत्र के सहगोड़ा निवासी बागराज (50) किसी काम से बीजपुर की तरफ आया था। देर शाम लौट रहा था। बखरिहवा-नधिरा मार्ग पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े राखड़ लदे हाइवा में टकरा गया। हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोट आई। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मौका देख चालक हाइवा लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची बीजपुर पुलिस शव कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक की चपेट में आने से महिला घायल



वैनी। रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी-सरईगाढ़ संपर्क मार्ग पर बाइक के धक्के से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। क्षेत्र के सोहदवल गांव निवासी पुष्पा देवी (55) शुक्रवार को घर के सामने मौजूद थी। इस दौरान वैनी-सरईगाढ़ संपर्क मार्ग पर वैनी की ओर जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने धक्का मार दिया। परिजन उसे सीएचसी नगवां ले गए। वहां से जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया।

रामकुमार।  

रामकुमार।  - फोटो : रामकुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed