{"_id":"666f62e3a4f659da34007ed4","slug":"two-people-including-an-old-man-died-after-falling-unconscious-fear-of-heat-stroke-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-114346-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बेहोश होकर गिरने से वृद्ध समेत दो की मौत, लू लगने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बेहोश होकर गिरने से वृद्ध समेत दो की मौत, लू लगने की आशंका
विज्ञापन
डाला बाजार में सर्विस लेन पर रविवार की दोपहर में अचेत होकर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं सुकृत में जिला पंचायत के बैरियर पर तैनात कर्मी की अचानक तबीयब बिगड़ने तथा उपचार के दौरान मौत होने की सूचना है। लू लगने से दोनों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
नंदकुमार चौबे (75) निवासी सेमरा घोरावल जो रविवार की दोपहर पैदल डाला बाजार जा रहे थे। इसी दौरान वह अचेत होकर सर्विस मार्ग के किनारे अचानक गिर गए और मुंह से गाज निकलने लगा। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी में दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने चूड़ी गली स्थित उनके रिश्तेदार शंकर पाठक को जानकारी देकर उपचार के लिए एंबुलेंस से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। नंदकुमार वर्तमान समय में डाला चढ़ाई पर कहीं किराए के मकान में अकेले रहते थे।
विज्ञापन
वृद्ध की लू लगने से मौत होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। दूसरी घटना घटना शनिवार की रात की है। संतोष कुमार पाठक (47) पुत्र सजावल पाठक निवासी रेक्सहवां डाला जिला पंचायत बैरियर पर काम कर रहे थे। शनिवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई।
जिसकी सूचना मिलने पर उनके पुत्र मयंक व पिता सजावल पाठक ने निजी चिकित्सकों के यहां उपचार के लिए ले गए। वहा से जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने लू लगने की वजह से मौत होने की आशंका जताई है।