{"_id":"66e473eef281fc4845092aeb","slug":"two-out-of-five-oxygen-plants-found-defective-in-mock-drill-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-117928-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मॉक-ड्रिल में खराब मिले पांच में से दो ऑक्सीजन प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मॉक-ड्रिल में खराब मिले पांच में से दो ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। मंकीपॉक्स को लेकर जारी अलर्ट के बीच शुक्रवार को मेडिकल काॅलेज से संबद्ध जिला अस्पताल व अन्य सीएचसी में मॉक ड्रिल कराई गई। इस दौरान जिला अस्पताल में लगे पांच में से दो ऑक्सीजन प्लांट खराब मिले।
देश में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर है। भले ही जिले में मंकीपॉक्स का कोई संदिग्ध सामने नहीं आया है, मगर आशंकाओं के बीच तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को मेडिकल काॅलेज संबद्ध अस्पताल में मॉक ड्रिल कराई गई। प्रशासन से नामित डब्लूएचओ के डॉ. दीपक और जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमृत राय की निगरानी में मॉक ड्रिल हुई। दो सौ बेड वाले एमसीएच विंग भवन (एलटू) में स्थापित 1500 लीटर प्रति मिनट और 500 लीटर प्रति मिनट, बर्न यूनिट में स्थापित 45 लीटर प्रति मिनट और जिला अस्पताल में स्थापित एक हजार लीटर प्रति मिनट और 45 लीटर प्रति मिनट वाले ऑक्सीजन प्लांट की स्थिति को जांचा गया। इसके अलावा अस्पताल में वेंटिलेटर, दवाइयां, एंबुलेंस की स्थिति जांची गई। इस दौरान बर्न यूनिट में स्थापित 45 लीटर प्रति मिनट और जिला अस्पताल का एक हजार लीटर प्रति मिनट क्षमता का प्लांट खराब मिला, जो सक्रिय स्थिति में नहीं है। इसके कई पार्ट्स भी चोरी हो गए हैं, जिसको लेकर पत्राचार किया गया है। उधर, मधुपुर, शाहगंज, म्योरपुर, चोपन और अनपरा के संयुक्त चिकित्सालय डिबुलगंज में भी नामित अधिकारियों की मौजूदगी में मॉक ड्रिल कराई गई।
-- -- -