फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two new booths to be set up for the Graduate MLC election; details for five booths to be amended.

Sonebhadra News: स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए दो नए बूथ बनेंगे, पांच के नामों में संशोधन

Thu, 24 Sep 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Two new booths to be set up for the Graduate MLC election; details for five booths to be amended.
सोनभद्र। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों के प्रस्ताव को लेकर बुधवार को डीएम चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन, सहायक मतदेय स्थल बनाने और पूर्व अधिसूचित मतदेय स्थलों के नामों में संशोधन पर चर्चा के बाद आम सहमति बनी। बैठक में बताया गया कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के दो मतदेय स्थलों पर 1400 से अधिक मतदाता हैं। इसलिए वहां एक-एक सहायक मतदेय स्थल प्रस्तावित किया गया है। मतदेय स्थल संख्या-250 राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज के कक्ष संख्या-5 के साथ 250-अ कक्ष संख्या-4 और मतदेय स्थल संख्या-258 विकास खंड कार्यालय दुद्धी के कक्ष संख्या-1 के साथ 258-अ कक्ष संख्या-3 प्रस्तावित है। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में किसी मतदेय स्थल पर 1400 से अधिक मतदाता नहीं हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के तीन और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के दो मतदेय स्थलों के नामों में संशोधन किया गया है। संशोधित प्रस्ताव के अनुसार जिले में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 16 मतदान केंद्रों पर 21 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 13 मतदान केंद्रों पर 13 मतदेय स्थल होंगे। डीएम ने अधिकारियों को सभी स्थलों का भौतिक सत्यापन कर कक्ष, पेयजल, प्रकाश और शौचालय जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वर्तमान में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 16386 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 1543 मतदाता दर्ज हैं। पात्र लोग 29 सितंबर से पहले फार्म-18 और 19 के जरिये आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed