फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two NCL employees arrested in diesel scam

डीजल घोटाले में एनसीएल के दो कर्मी गिरफ्तार

Thu, 13 Oct 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two NCL employees arrested in diesel scam
एनसीएल खदानों की डीजल आपूर्ति में गड़बड़झाला करने वाले दो एनसीएल कर्मचारियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए कर्मचारियों की भूमिका खदान के अंदर तेल वितरण व भंडारण के लेखा जोखा से जुड़ी रही है। आरोप है कि इनके इशारे पर ही टीएफएम संचालक तेल में खेल कर अन्य लोगों की मदद से करता था।
विज्ञापन

इस मामले में एसटीएफ की वाराणसी यूनिट ने दो सितंबर को कार्रवाई की थी। एनसीएल में आईओसीएल के जरिए ईंधन वितरण प्रणाली (टीएफएम) का संचालन कर रहे पप्पू टंडन सहित दस आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। फिलहाल दसों आरोपी जमानत पर हैं। इस मामले में एसटीएफ व पुलिस ने 22 लोगों को आरोपी बनाया है। दो कर्मचारियों की गिरफ्तारी के बाद अब फरार दस आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई।
विज्ञापन

कर्मचारियों की गिरफ्तारी से तेल कारोबार से जुड़े एनसीएल के कर्मचारियों में खलबली मच गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस की जांच में टीएफएम संचालक सहित तेल कंपनी व एनसीएल कर्मचारियों की भूमिका सामने आई। हालिया कार्रवाई से ठंडा हो रहा मामला फिर से गरम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों की मानें तो जल्द अन्य आरोपी भी शिकंजे में होंगे। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि वांछित चल रहे 12 आरोपियों में से दो कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कर्मचारी कार्रवाई के बाद से फरार थे। गिरफ्तार कर्मचारी का नाम अरुण शर्मा और राजकुमार सिंह है। दोनों एनसीएल दुद्धीचुआ में कार्यरत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed