{"_id":"66609fcf2406b20c060e3bb4","slug":"two-murderers-arrested-within-24-hours-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-113888-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 24 घंटे के अंदर दो हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 24 घंटे के अंदर दो हत्यारोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आम तोड़ने के विवाद में लाठी डंडे से पीटकर हुई एक व्यक्ति की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियो को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो आरोपियों की तलाश चल रही है।
पुलिस के मुताबिक सोमवार की रात नाको गांव में ग्राम पंचायत के बगीचे में रखवाली कर रहे रामचंद्र (55) पर आम तोड़ने के विवाद को लेकर गांव के ही बहादुर, जयप्रकाश समेत चार लोगों ने लाठी डंडे से हमला बोल दिया था। मारपीट में गंभीर चोट लगने से रामचंद्र की मौत हो गई थी।
रामचंद्र की पत्नी और परिवार के दो सदस्य घायल हो गए थे। रामचंद्र के परिजनों की तहरीर पर पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी बीच प्रभारी निरीक्षक केदारनाथ मौर्या ने मंगलवार की रात गांव में ही घेराबंदी कर बहादुर और जयप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनका कोर्ट के लिए चालान कर दिया।