फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two more miscreants arrested for robbing the conductor

कंडक्टर से लूटपाट करने वाले दो और बदमाश गिरफ्तार

Thu, 16 Jun 2022 05:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 05:42 PM IST
विज्ञापन
Two more miscreants arrested for robbing the conductor
कंडक्टर से लूटपाट करने वाले दो और बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

- बदमाशों के कब्जे से लूट का 20 हजार रुपये बरामद
- फरार बदमाशों की तलाश जारी, आरोपियों का हुआ चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव में खनन बैरियर के पास को घेराबंदी कर पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनकी संलिप्तता पिछले दिनों हुए बस कंडक्टर से लूटकांड मामले में सामने आई है। दोनों के पास से लूट का 20 हजार रुपये बरामद हुआ है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता में डीआईजी/एसपी अमरेंद्र सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि मारकुंडी घाटी में छह जून को बदमाशों ने बस कंडक्टर सुखनंदन प्रजापति निवासी हरिहरपुर, सिंगरौली (मप्र) से 79,300 रुपये तथा पर्स में आधार कार्ड, एटीएम, पैनकार्ड, लाइसेंस, वोटर अईडी व 1400 रुपये लूटकर फरार हो गए थे। एएसपी (मुख्यालय) विनोद कुमार और सीओ सिटी राजकुमार तिवारी की अगुवाई में बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है। मुखबिर की सूचना पर बुधवार को कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय, एसएसआई ऐश खां और पुलिस चौकी लोढ़ी के प्रभारी विनय सिंह ने लोढ़ी खनन बैरियर टोल प्लाजा बोर्ड के पास से लूट की घटना में शामिल विकास यादव खड़िया थाना शक्तिनगर और जद्दू निवासी घसिया बस्ती रॉबर्ट्सगंज को पकड़ लिया। विकास यादव के कब्जे से 15000 रुपये, एक अदद आधार कार्ड, एक अदद एटीएम कार्ड, एक अदद पैन कार्ड, एक अदद मतदाता पहचान पत्र व जद्दू के कब्जे से 5000 रुपये बरामद किया गया। एसपी ने कहा कि लूट की घटना में अभी आठ अभियुक्त वांछित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed