{"_id":"5ec2bb908ebc3e85b54f7bd1","slug":"two-more-laborers-arrived-by-train-from-gujarat-reported-positive-sonbhadra-news-vns5255677195","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात से ट्रेन से आए दो और श्रमिकों की रिपोर्ट आई पाजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात से ट्रेन से आए दो और श्रमिकों की रिपोर्ट आई पाजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। लॉक डाउन के दौरान 8 मई को गुजरात से स्पेशल ट्रेन से आए लोगों में से जिन चार संदिग्धों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था, उनमें से दो और लोगों की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इनमें से एक बहराइच और दूसरा फिरोजाबाद का बताया जा रहा है। इसके साथ ही गुजरात से ट्रेन से आए श्रमिकों में से कोरोना पाजिटिव मिले मरीजों की संख्या अब तीन हो गई है। डीएम एस राजलिंगम ने भी इसकी पुष्टि की। डीएम ने बताया कि इन दोनों को भी मिर्जापुर भेज दिया गया। उधर, कोरोना के दो और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव रोगियों के मिलने की सूचना मिलते ही प्रशासन व पुलिस की सक्रियता बढ़ गई।
प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी भ्रमण कर लोगों को सोशल डिस्टेसिंग बनाए रखने की अपील करने लगे। इस बीच 24 घंटे में छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड समेत अन्य प्रांतों से 1100 श्रमिकों समेत अन्य लोग जिले में पहुंचे। इनमें से 900 लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच के बाद भोजन व राशन किट देकर रोडवेज की बसों व अन्य संसाधनों से उनके घर भेजवा दिया गया।
ज्ञात हो, आठ मई को सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर गुजरात से आई ट्रेन से प्रदेश के विभिन्न जिलों के 1046 लोग यहां आए थे। उनमें से चार लोगों को बुखार आदि की शिकायत मिलने पर रेलवे स्टेशन से ही जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया था। इनमें से बहराइच निवासी 24 वर्षीय एक व्यक्ति की कुछ दिन पहले आई जांच रिपोर्ट पाजिटिव मिली थी। उसे उसी दिन मिर्जापुर भेज दिया गया था। इस बीच उन चार में दो और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इनमें से एक बहराइच निवासी पाजिटिव मिले श्रमिक का 32 वर्षीय भाई बताया जा रहा है। दूसरा 26 वर्षींय व्यक्ति फिरोजाबाद जिले का निवासी है।
विज्ञापन
उधर, सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिला कारागार गुरमा के चार बंदियों समेत 17 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजा। सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय का कहना है कि अब तक 612 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें 538 की रिपोर्ट आ चुकी है, इनमें से तीन की रिपोर्ट पाजिटिव व अन्य 535 की निगेटिव है। जिलाधिकारी एस. राजलिगंम और पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने ट्रांजिट प्वांइट जिला शिक्षा एव प्रशिक्षण संस्थान उरमौरा, डीएवी स्कूल सहिजन, संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राबर्ट्सगंज, आर-आर पालिटेक्निक कालेज हिंदुआरी का निरीक्षण किया। डीएम ने बाहर से आने वाले लोगों को दिए जाने भोजन आदि के बारे में जानकारी ली।
उधर, गैर प्रांतों व जिलों से करीब 1100 लोग जिले में पैदल व विभिन्न संसाधनों से आए। इनमें से 250 लोग छत्तीसगढ़ की तरफ से जिले से सटे सीमा आसनडीह पर पहुंचे। बभनी प्रति निधि के अनुसार छत्तीसगढ़ से मजदूरों का आना लगातार जारी है। सोमवार को भी छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश व उड़ीसा से यूपी के विभिन्न जिलों के 250 मजदूर यहां आए। बार्डर पर सभी की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद बसों से म्योरपुर के श्रीराम डिग्री कालेज रासपहरी भेजा गया। सोमवार को सुबह छत्तीसगढ़ राज्य से सटे आसनडीह बार्डर पर मजदूर ट्रक, बस समेत अन्य साधनों से पहुंचे।
अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र बहादुर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, एसडीएम दुद्धी सुशील कुमार यादव ने बार्डर पर पहुंच कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। यहां तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट एस.के सिंह ने बताया सोमवार को छत्तीसगढ़ से लगभग 250 मजदूर आए। सभी को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद बसों से क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया।