फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two killed in road accidents, five injured including uncle and nephew

सड़क हादसों में दो की मौत, मामा-भांजा समेत पांच घायल

Fri, 28 Jan 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two killed in road accidents, five injured including uncle and nephew
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं मामा-भांजा समेत पांच लोग घायल हो गए। महुलिया गांव स्थित एक ढाबे के पास मंगलवार की देर रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। जबकि सुकृत के पास बांस लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक ही मौत हुई और तीन लोग हुए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के बैजूबाबा मंदिर के समीप राजमार्ग पर बुधवार की सांय करीब पौने चार बजे बांस से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इस पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल मऊ जिले के दोहरी गांव एवं वर्तमान पता मिर्जापुर जिले के अदलहाट निवासी घायल सुरेश 32, झगड़ू 60, सुरेंद्र 25 और रंगीला 40 को जिला अस्पताल भेजवाया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने सुरेश की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। घरवाले घायल को ट्रामा सेंटर ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार की दोपहर शव को लेकर वह पुलिस चौकी सुकृत पहुंचे और घटना की जानकारी दी। केकराही : सदर कोतवाली क्षेत्र महुलिया गांव में सिथत बाबा ढाबा के पास मंगलवार की देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। केकराही निवासी छविंद्र शर्मा अपने रिश्तेदार रामाशंकर निवासी नरैना थाना शाहगंज व भांजे संजय कुमार निवासी जिगना के साथ घर जा रहे थे। महुलिया बाबा ढाबा के पास तीनों बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में रमाशंकर 30 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छविंद्र शर्मा व संजय कुमार घायल हो गए। हिन्दुवारी चौकी इंचार्ज संजीव कुमार ने दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया। उपचार के बाद संजय को वाराणसी रेफर कर दिया। चौकी इंचार्ज संजीव कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी उर्मिला की तहरीर पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed