फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two including teenager died due to electric shock

Sonebhadra News: करंट लगने से किशोर समेत दो की मौत

Mon, 05 Aug 2024 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Two including teenager died due to electric shock
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में रविवार को करंट से किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। रॉबर्ट्सगंज नगर में मजदूर सरिया काटने के दौरान मशीन में उतरे करंट की चपेट में आ गया। वहीं घोरावल में गीले पेड़ में हाईवोल्टेज करंट उतरने से किशोर ने जान गंवा दी।
विज्ञापन

पन्नूगंज थाना क्षेत्र के तियरा कला गांव निवासी धीरज मजदूरी करता था। रविवार को वह रॉबर्ट्सगंज में एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। वहां उसे सरिया काटने के कार्य में लगाया गया था। बताते हैं कि सरिया काटने के दौरान मशीन में करंट उतर गया।
विज्ञापन

इसकी चपेट में आने से धीरज घायल हो गया। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। धीरज तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसे एक पुत्र और एक पुत्री है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी घटना घोरावल कोतवाली क्षेत्र के रेही ग्राम पंचायत के सेमरवार टोला की है। टोला निवासी प्रीतम (16) पुत्र जगदीश मंगलवार को अपराह्न खाना खाने के बाद घर के बाहर नीम के पेड़ के नीचे बैठा हुआ था।
उस समय बिजली आपूर्ति बंद थी। उसके घर के पास बिजली का खंभा लगा हुआ है और उस खंभे से 33 केवी हाई वोल्टेज तार निकलकर नीम के पेड़ को छूते हुए गांव में गया है। शाम करीब चार बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुआ तो गीले पेड़ में हाई वोल्टेज करंट उतर गया।
तार के संपर्क में आने से पेड़ की टहनी और पत्ते जलने लगे। तेज धुंआ निकलने लगा। घर वालों ने जब धुंआ देखा तो घबरा गए और तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा कि पेड़ के नीचे बैठा प्रीतम करंट की चपेट में आकर झुलस गया था। बिजली निगम को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराया गया।

आनन फानन परिजन किशोर को लेकर घोरावल सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक प्रीतम तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। वह नौवीं कक्षा का छात्र था। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed