फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two including NCL personnel hanged themselves in domestic dispute

घरेलू विवाद में एनसीएल कर्मी समेत दो ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 24 Jun 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two including NCL personnel hanged themselves in domestic dispute
शक्तिनगर। थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर घरेलू विवाद में एनसीएल कर्मचारी समेत दो ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खड़िया के अशोका मार्केट निवासी सूरजपति सिंह पटेल (56) एनसीएल की खड़िया कोयला क्षेत्र में पंप आपरेटर के पद पर कार्यरत थे। बृहस्पतिवार दोपहर बाद घर से कुछ दूर स्थित रेलवे लाइन के पास पेड़ से लटक कर जान दे दी। राहगीरों ने सूचना पुलिस व परिवार को दी। एसएसआई संतोष कुमार यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में घरेलू विवाद का मामला सामने आया है। मृतक सूरजपति सिंह पटेल के घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में आकर घर से कुछ दूर रेलवे लाइन के पास स्थित पेड़ में रस्सी से लटक कर उसने जान दे दी। उधर, बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव मिसरा में बुधवार की रात संविदा कर्मी ने अपने आवास में फांसी लगा ली। मिसरा गांव के रेलवे क्रॉसिंग पार बस्ती निवासी राकेश सिंह (23) एनटीपीसी में संविदा पर कार्य करता था। उसकी कोई संतान नहीं है। बुधवार की रात पति-पत्नी ही घर में थे। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद राकेश ने अपने आवास में ही पाइप के सहारे रस्सी से फांसी लगा लिया। सुबह उसका शव लटकता देख पत्नी ने आसपास के लोगों को सूचना दी। बीना चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed