{"_id":"67a10aa456d275f47707f397","slug":"two-including-driver-killed-three-injured-as-tractor-overturns-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-123911-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ट्रैक्टर पलटने से चालक समेत दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ट्रैक्टर पलटने से चालक समेत दो की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
सीमा से सटे एमपी के सिंगरौली में हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना में घायल तीन व्यक्तियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार की शाम मोरवा थाना क्षेत्र के गांव सिल्फोरी में हुई।
सिल्फोरी क्षेत्र में वन विभाग का कार्य चल रहा है। नर्सरी में लगे पौधों की सिंचाई के लिए ट्रैक्टर पानी का टैंकर लेकर जा रहा था। इसी बीच सिल्फोरी-कतरिहार मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का पानी से भरा टैंकर सड़क से नीचे उतर गया। जिस कारण पूरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई। घटना में ट्रैक्टर चालक सिल्फोरी निवासी विनय कुमार (20) और शिव प्रसाद (32) की मौत हो गई। वहीं किशुन कुमार (40), वीरेंद्र कुमार (26) व विजय कुमार (20) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर एसडीओपी कृष्णा कुमार पांडेय व मोरवा निरीक्षक यूपी सिंह ने पुलिस टीम भेजकर घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। सभी घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।