फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two including bike rider died in road accidents

Sonebhadra News: सड़क हादसों में बाइक सवार समेत दो की मौत

Thu, 21 Sep 2023 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Two including bike rider died in road accidents
दुद्धी/बभनी। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार की रात सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दुद्धी में हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। वहीं बभनी में चौना मार्ग पर दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक बाइक पर सवार युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पहली घटना दुद्धी कस्बे की है। रामनगर मोहल्ला निवासी पिंटू अग्रहरि (40) बुधवार की रात वह पैदल अपने घर जा रहा था। आश्रम मोड़ की तरफ से तेज रफ्तार आ रही हाईवा ने उसे चपेट में ले लिया। दुर्घटना में उसके दोनों पैर कुचल गए। सूचना पर पहुंचे सभासद आमेश ने लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज कमल नयन दुबे ने हाईवा को कब्जे में ले लिया। बताया कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
उधर, बभनी थाना क्षेत्र के दरनखाड़ गांव निवासी विकास कुमार (18) पुत्र सूबेदार बुधवार की रात बभनी से मोबाइल रिचार्ज कराकर अपने घर जा रहा था। चौना संपर्क मार्ग पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार विकास सड़क के किनारे रखे गिट्टी पर गिर गया। उसे गंभीर चोटें आई। आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। घायल को तत्काल सीएचसी म्योरपुर ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। एसआई वीर बहादुर चौधरी ने मेमो के आधार पर म्योरपुर सीएचसी पहुंच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की खबर सुनते ही घर में मचा कोहराम
बभनी। बभनी-चौना संपर्क मार्ग पर हादसे में विकास की मौत की खबर सुनते ही मां फूलकुंवर दहाड़ मारकर रोने लगी और रह रहकर बेहोश हो जा रही है। उधर, बेटे की मौत के बाद पिता बेसुध हैं। विकास चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। घर की हालत भी ठीक नहीं है। मजदूरी से ही परिवार का भरण पोषण होता है। मृतक के पिता सूबेदार ने बताया कि बुधवार को विकास अपना मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए बभनी आया था। रिचार्ज कराकर वह घर लौट रहा था, तभी रास्ते में घटना हो गई।

जीप के धक्के से बाइक सवार सगे भाई घायल

चोपन। थाना क्षेत्र के नेवारी-सिंदुरिया मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह जीप के धक्के से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के अनुसार बाइक सवार राजकुमार गिरि (24) और रवि गिरि (20) पुत्रगण विनोद गिरि निवासी जुगैल दोनों भाई किसी कार्य के लिए चोपन बाजार आ रहे थे। रास्ते में जीप ने बाइक सवारों को धक्का मार दिया। हादसे में दोनों भाई गंभीर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि राजकुमार का एक पैर फ्रैक्चर हो गया है, जबकि रवि को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही चोपन पुलिस घायलों को चोपन सामुदायिक केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां से राजकुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed