{"_id":"65cef5ba6f60bccb59044bbf","slug":"two-friends-died-after-hit-by-train-during-party-on-new-railway-line-at-sonbhadra-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: नई रेल लाइन पर बैठकर पार्टी कर रहे थे दो दोस्त, ट्रेन से कटकर हुई दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: नई रेल लाइन पर बैठकर पार्टी कर रहे थे दो दोस्त, ट्रेन से कटकर हुई दोनों की मौत
Fri, 16 Feb 2024 11:12 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 16 Feb 2024 11:12 AM IST
सार
सोनभद्र जिले में शुक्रवार की सुबह दो युवकों का शव क्षत-विक्षत हाल में नवनिर्मित रेलवे लाइन पर मिली। शव के आसपास खाना और पानी की बोतल भी मिले हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के खजुरी रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत हो गई। रेलवे लाइन के किनारे दोनों का शव क्षत-विक्षत हाल में मिला। पास से खाना और पानी की बोतल भी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों नवनिर्मित रेलवे ट्रैक के पास बैठकर पार्टी कर रहे थे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
दुद्धी-महुअरिया स्टेशन के बीच खजुरी रेलवे क्रॉसिंग पर गेट नंबर 60 के पास शुक्रवार की सुबह लोगों ने दो युवकों का क्षत-विक्षत शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो मृतकों की पहचान दुद्धी के वार्ड नंबर तीन निवासी मनोज जायसवाल और वार्ड नंबर चार निवासी फरमान खान के रूप में हुई। दोनों दोस्त थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि फरमान किसी प्राइवेट एजेंसी में गाड़ी चलाता था, जबकि मनोज की अमवार मार्ग पर मेडिकल स्टोर है। दुद्धी कोतवाली प्रभारी नागेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि दोनों की लाश दुद्धी-महुअरिया के बीच बिछी नई रेल लाइन के पास मिली है। आसपास बोतल व खाना आदि भी मिला है। इससे अंदेशा है कि दोनों नई रेल लाइन पर बैठकर पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
मृतक मनोज की बाइक भी घटनास्थल के पास से बरामद हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया गया है।