फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two crusher plants sealed for selling ballast without permit

बगैर परमिट के गिट्टी बेचने पर दो क्रशर प्लांट सील

Sat, 23 Jul 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two crusher plants sealed for selling ballast without permit
रोक के बावजूद बगैर परमिट के ओवरलोडिंग बालू गिट्टी का कारोबार करने वालों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार की शाम ओबरा एसडीएम की अगुवाई में बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र के दो क्रशर प्लांट को सील कर दिया। आरोप है कि प्लांट संचालकों ने बगैर एमएम-11 के ट्रक चालकों को गिट्टी बेच दिया था।
विज्ञापन

डीएम चंद्र विजय सिंह ने सभी तहसीलों के एसडीएम को नियमों को दरकिनार कर खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसकी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी एडीएम को सौंपी है। शुक्रवार को सदर कोतवाली क्षेत्र मेें खनिज विभाग की टीम ने बगैर परमिट के ओवरलोड बालू-गिट्टी का परिवहन करते दो ट्रकों को पकड़ कर चालकों से जहां से गिट्टी लोड किए थे उन क्रशर प्लाटों के बारे में जानकारी लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद एडीएम सहदेव मिश्रा के निर्देश पर फोर्स और ज्येष्ठ खान अधिकारी आशीष कुमार और ओबरा एसडीएम राजेश कुमार सिंह ने क्रशर प्लांटों पर छापेमारी की। अधिकारियों को देखते ही प्लांटों पर मौजूद अधिकांश कर्मी फरार हो गए। एसडीएम ने बताया कि रोक के बाद भी बगैर परमिट के ओवरलोड ट्रकों पर गिट्टी बेचने के आरोप में दो क्रशर प्लांटों को सील कर दिया गया है। क्रशर मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है। एडीएम ने कहा कि रोक के बावजूद ओवरलोड गिट्टी और बगैर एमएम 11 के गिट्टी बेचने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed