फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two corona-infected patients died in Sonbhadra, 23 found positive

सोनभद्र में कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत, 23 मिले पाजिटिव

Sun, 13 Dec 2020 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Two corona-infected patients died in Sonbhadra, 23 found positive
सोनभद्र। कोरोना संक्रमित दो और मरीजों की मौत हो गई है। इनमें से 40 वर्षीय मरीज की मौत हिंडालको स्थित अस्पताल और 68 वर्षीय महिला की मौत वाराणसी के बीएचयू में इलाज के दौरान हुई। इस बीच पिछले चौबीस घंटे के दौरान जिले में 23 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में अब तक पॉजिटिव मिले लोगों की संख्या 4877 हो गई है। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 25 मरीज इलाज के बाद रविवार को स्वस्थ घोषित किए गए। अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 4636 हो गई है। रविवार को 23 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर एक्टिव मामले 168 हो गए हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय ने की है।
विज्ञापन

चिकित्सकों की टीमें रविवार को भी संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। रविवार को 1758 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए गए। इसके अलावा रविवार को 1764 लोगों की रिपोर्ट भी आई। जिसमें 23 पाजिटिव और 1741 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली। सीएमओ के मुताबिक अब तक 226194 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए जा चुके हैं। इनमें से 224685 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 4877 पाजिटिव और 219808 निगेटिव मिले हैं। इसके अलावा 1509लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। संक्रमित मरीजों में से 73 की मौत हो चुकी है। जिसमें से 24 की मौत सोनभद्र और 49 की दूसरे जिलों में इलाज के दौरान हुई है। रविवार को संक्रमित मिले लोगों के आवासों के आसपास बैरिकेडिंग करने व सैनिटाइजेशन के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed