फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two contractors killed in accidents , including five

हादसों में दो ठेकेदार समेत पांच की मौत

Fri, 26 Dec 2014 11:18 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Fri, 26 Dec 2014 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two contractors killed in accidents , including five

विज्ञापन
 जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को हुए सड़क हादसों में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। शाहगंज थाना क्षेत्र के बेलांव मोड़ पर शुक्रवार को अनियंत्रित होकर एक बाइक पेड़ से टकरा गई।

जिससे दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एनटीपीसी विंध्याचल के आवासीय परिसर में लोहे के बोर्ड से टकराने की वजह से दो ठेकेदारों की शुक्रवार की देर शाम मौत हो गई। इसी तरह राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गेंगुआर गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकल सवार तीस वर्षीय युवक की मौत हो गई।  
विज्ञापन


 
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गेंगुआर गांव के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कमलेश (30) की मौत हो गई। वह हिंदुआरी से राबर्ट्सगंज साइकल से किसी काम के लिए आ रहा था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल जा रही थी कि उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दूसरी घटना शाहगंज थाना क्षेत्र के बेलांव मोड़ पर हुई। जिसमें शुक्रवार को अनियंत्रित होकर एक बाइक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार संजीव सिंह (18) और अरविंद (19) की मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में घायलों ने दम तोड़ दिया। दोनों बालडीह गांव के निवासी थे। बताते हैं कि दोपहर करीब दो बजे राजगढ़ की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर दोनों शाहगंज की तरफ जा रहे थे।

 बेलाव गांव में शाहगंज-राजगढ़ मार्ग पर स्थित मोड़ पर बेकाबू होकर बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे उस पर सवार दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। चीख-पुकार सुन कर घटनास्थल पर पहुंचे आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को आटो से जिला संयुक्त चिकित्सालय भिजवाने के साथ ही घायलों के घरवालों को घटना की जानकारी दी। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले दोनों की मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया।


उधर शक्तिनगर संवाददाता के अनुसार एनटीपीसी विंध्याचल के आवासीय परिसर में गुरुवार की देर शाम बाइक सवार दो ठेकेदार लोहे के बोर्ड से टकरा गए। इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


विंध्याचल पावर प्राजेक्ट में ठेकेदारी करने वाले पवन बेवेरिया (32) एवं सुधांशु प्रताप सिंह (24) बृहस्पतिवार की शाम आठ बजे के करीब बाइक पर सवार हो किसी कार्य के लिए निकले थे। बताते हैं कि बाइक आवासीय परिसर में स्थित स्टेडियम के पास पहुंच कर अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे लोहे के बोर्ड से टकरा गई।

 इस हादसे में दोनों सवारों के सिर में गंभीर चोटें आईं। सूचना के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की तैयारी कर ही रहे थे कि दोनों ने दम तोड़ दिया।


पुलिस के मुताबिक दोनों मृतक मूलत: यूपी के रायबरेली के रहने वाले थे और पावर प्रोजेक्ट के आवासीय परिसर में रहकर ठेकेदारी का काम कराते थे। पुलिस ने बताया कि दोनों के परिवार वालों को सूचना देने के साथ शवों को पोस्टमार्टम के लिए बैढ़न (मप्र) स्थित जिला अस्पताल भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed