फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two coal trailers of Bina seized in Madhya Pradesh

Sonebhadra News: बीना का दो ट्रेलर कोयला मध्यप्रदेश में जब्त

Thu, 19 Oct 2023 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Two coal trailers of Bina seized in Madhya Pradesh
यूपी के बीना में मौजूद एनसीएल के कोयला खदान का कोयला मध्यप्रदेश में खपाया जा रहा है। तीन माह में दूसरी बरामदगी से व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मध्यप्रदेश पुलिस ने दो ट्रेलर कोयला जब्त किया है। इसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। हालिया कार्रवाई पड़ोसी राज्य मप्र के सिंगरौली (जियावन) क्षेत्र में हुई। पुलिस के मुताबिक कोयला मप्र के बहरी (सीधी) में खपाने की योजना थी।
विज्ञापन

एनसीएल की कोयला खदानों से फर्जी चालान के जरिए कोयला चोरी कोई नई बात नहीं है। नया यह है कि यूपी पुलिस की सख्ती के चलते चंदासी मंडी पहुंचने वाला चोरी का कोयला अब मध्य प्रदेश में पहुंचाया जा रहा। बीना से मिर्जापुर और बिहार के भभुआ जिले के नंबर वाले ट्रेलर कोयला चोरी कर बहरी खपाने जा रहे थे। जियावन पुलिस ने झोंखो पुलिस बैरियर पर जांच के दौरान कोयला लदे दोनों वाहनों को पकड़ लिया। ट्रेलर चालक राधेश्याम वैस एवं मोहित कुमार पाल के पास कोयला परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।
विज्ञापन

बैरियर प्रभारी अनिल मिश्रा एवं उनकी टीम ने वाहन को अपने कब्जे में लेते हुए टीआई आरपी पाठक को अवगत कराया। पुलिस ने आरोपी चालकों के विरूद्ध मामला दर्ज कर ट्रक को जब्त करते हुए कोयला चोरी के मुख्य आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस एनसीएल के जिम्मेदारों की भूमिका की भी पड़ताल करेगी। इससे पहले 27 अगस्त को भी जियावन थाने की पुलिस ने कोयला लदे दो ट्रेलरों को पकड़ा था। यह कोयला भी बीना खदान से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed