फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two brothers died when their uncontrolled bike collided with a tree

Sonebhadra News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई दो सगे भाइयों की मौत

Sun, 20 Apr 2025 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Two brothers died when their uncontrolled bike collided with a tree
बभनी। थाना क्षेत्र के बभनी-चौना संपर्क मार्ग पर घघरा बाजार के समीप रविवार की रात करीब आठ बजे अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल गया। उसे बभनी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुद्धी के नगवां निवासी जगदीश प्रसाद (30) अपने भाई वीर बहादुर (25) और गांव के ही रामकेश (27) के साथ एक निमंत्रण में शामिल होने के बभनी के खोतोमहुआ की तरफ बाइक से आ रहे थे। घघरा बाजार के पास बाइक अनियंत्रित होकर सीधा के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतना तेज था कि युवक बाइक से छिटककर दूर जा गिरे।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बभनी पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जगदीश और वीर बहादुर को मृत घोषित घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रामकेश को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed