{"_id":"69bbb72229048674610b32f4","slug":"two-brothers-died-in-road-accident-following-collision-between-auto-rickshaw-and-bike-in-sonbhadra-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाइयों की मौत से उजड़ा परिवार: ऑटो की टक्कर के बाद मैजिक ने कुचला, बाइक पर सवार घर जा रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो भाइयों की मौत से उजड़ा परिवार: ऑटो की टक्कर के बाद मैजिक ने कुचला, बाइक पर सवार घर जा रहे थे दोनों
Thu, 19 Mar 2026 02:13 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र/मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र/मिर्जापुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:13 PM IST
सार
Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में ऑटो की टक्कर के बाद मैजिक वाहन ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों भाई रोज की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
दोनों भाइयों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले के राजगढ़ क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के पास बुधवार की रात ऑटो के टक्कर मारने के बाद मैजिक से कुचलकर बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान देर रात उनकी भी मौत हो गई। घर के दोनों बेटों की मौत होने पर क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के राजगढ़ बाजार निवासी शिव गोविंद उर्फ बमबम के दो पुत्र सुनील केसरी (32) व सचिन केसरी (25) सोनभद्र जनपद के करमा बाजार में कपड़े की दुकान चलाते हैं। प्रतिदिन की तरह बुधवार को शाम दुकान बंद करने के बाद एक ही बाइक से दोनों भाई अपने घर राजगढ़ आ रहे थे।
विज्ञापन
जैसे ही मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर राजगढ़ थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव के पास पहुंचे तभी बाइक ऑटो से टकरा गई। दोनों लोग बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। वह उठ पाए तब तक पीछे से आ रही आलू लदी मैजिक ने दोनों को कुचल दिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Azamgarh Accident: बेकाबू ट्रक पुलिस बूथ में घुसा, दो युवक घायल; बूथ पर पुलिसकर्मी न होने से टला बड़ा हादसा
मौके पर उपस्थित लोग एम्बुलेंस द्वारा दोनों को घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने परीक्षण कर सचिन को मृत घोषित कर दिये। सुनील की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। मृतक सचिन अविवाहित था। सचिन की मौत से परीजन रोते रोते बेहाल हो गए।
बड़े भाई सुनील को ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया गया जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। परिजनों पर टूटे दुख के पहाड़ से क्षेत्र के राजगढ़ बाजार में मातम का सन्नाटा छाया हुआ है दुकान बंद हो गई है। राजगढ़ थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि वाहन के टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई में एक की मौके पर मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। देर रात उसकी भी मौत हो गई।