फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two bike-riding smugglers arrested with 1700 bundles of tendu leaves

Sonebhadra News: 1700 गड्डी तेंदू पत्ते के साथ दो बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार

Thu, 16 May 2024 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Two bike-riding smugglers arrested with 1700 bundles of tendu leaves
तेंदू पत्ते की तोड़ाई शुरू होने के साथ ही इसकी तस्करी भी शुरू हो गई है। तेंदू पत्ते का छत्तीसगढ़ में अच्छा दाम मिल रहा है। इस नाते छत्तीसगढ़ के लोग क्षेत्र में आकर कम दाम में तेंदू पत्ता खरीद कर छत्तीसगढ़ में तस्करी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सेक्शन अधिकारी व जरहा वन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार की सुबह जयप्रकाश और राजेश जायसवाल निवासी कोकवाड़ बलंगी छत्तीसगढ़ को यूपी के कुदर कोडाड के पास से दो बाइक पर दो झाल तेंदू पत्ते के साथ गिरफ्तार किया। एक झाल में 900 गड्डी व दूसरे में करीब 800 गड्डी तेंदू पत्ते बरामद किए गए। दोनों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। वन विभाग के कर्मचारियों के मुताबिक इस समय जरहा वन क्षेत्र अंतर्गत महुली, रजमिलान, सिरसोती सहित विभिन्न गांवों में तेंदू पत्ते की तोड़ाई चल रहा है।
विज्ञापन

यूपी क्षेत्र में लगभग 100 गड्डी की कीमत करीब 180 व छत्तीसगढ़ में 100 गड्डी की कीमत करीब 550 है। ज्यादा मुनाफा के चक्कर में छत्तीसगढ़ में तेंदू पत्ते की तस्करी की जा रही है। इस मौके पर सेक्शन अधिकारी जयंत देसाई, वन विभाग की टीम में लवलेश सिंह व सतेंद्र सिंह वन रक्षक सहित अन्य कर्मी शामिल रहे। जरहां रेंजर राजेश सिंह ने कहा कि तेंदू पत्ते की तस्करी करते दो तस्करों को पकड़ा गया है। उन्हें मुचलके पर छोड़ा गया है। विधिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed