फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two injured in bike accident, one injured

हादसों में बाइक सवार दो की मौत, एक घायल

Tue, 06 Nov 2018 11:14 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Tue, 06 Nov 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
Two injured in bike accident, one injured
हादसे में मौत के बाद जुटे ग्रामीण - फोटो : amar ujala
सोनभद्र। जिले के अलग-अलग थ्ााना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं के चलते दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रेणुकूट संवाददाता के अनुसार पिपरी थाना क्षेत्र के वन देवी मंदिर के समीप मंगलवार की दोपहर बाइक और ट्रक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पिपरी निवासी राहुल (24) पुत्र विपिन कुमार भारती व दिलीप कुमार शर्मा (25) पुत्र हरिराम शर्मा बाइक से कही जा रहे थे। वन देवी मंदिर के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक की बाइक से टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को हिंडालको अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया, वहीं दूसरे युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं म्योरपुर संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव के पास सोमवार की रात ट्रक में बाइक सवार की पीछे से टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बंशी गौड़ (28) का शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।

सोमवार की रात करीब सवा नौ बजे मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर म्योरपुर से रेनुकूट की ओर जा रही बाइक पीछे से खड़े ट्रक में घुस गई। दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया। इसकी जानकारी होने पर थानाध्यक्ष पहुंच गए। लेकिन पुलिस जब तक घायल को अस्पताल लेकर जाती उसकी मौत हो गई। रात भर पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी रही।


मंगलवार की अलसुबह मृतक की शिनाख्त दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारो गांव निवासी वंशी गौड़ पुत्र स्व. मनोहर गौड़ के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर मृतक के घरवाले मौके पर पहुुंच गए। पुलिस ने बताया कि बंशी म्योरपुर बाजार में स्वीट्स जकी दुकान पर काम करता था। काम करके वह बाइक से अपने घर जा रहा था। सीएचसी दुद्धी में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed