फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two arrested with liquor worth Rs 4 lakh

Sonebhadra News: चार लाख की शराब के साथ दो किए गए गिरफ्तार

Mon, 03 Nov 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with liquor worth Rs 4 lakh
वैनी/खलियारी । रायपुर थाना क्षेत्र के थाना मोड़ चौराहे पर शनिवार की देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने मैजिक पर लदी शराब से भरी 136 पेटियां बरामद कीं। बरामद की गई 1170 लीटर से अधिक शराब की कीमत लगभग चार लाख बताई जा रही है। यह शराब बिहार चुनाव में खपाने के लिए ले जाई जा रही थी। मौके से दो को गिरफ्तार भी किए गए। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया गया। थानाध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा के मुताबिक चेकिंग के दौरान वाहन को रोककर उसमें लदे शराब के कागजात की मांग की गई तो उसमें सवार विपिन पासवान निवासी राबर्ट्सगंज, सुनील कुमार निवासी पन्नूगंज की तरफ से राबर्ट्सगंज की एक दुकान के कागजात दिखाए गए लेकिन उसमें महज 90 पेटी शराब का जिक्र था। शक होने पर इसकी जांच की गई। आबकारी विभाग से संपर्क साधा गया तो हकीकत सामने आई। वाहन सहित शराब को जब्त कर दोनों आरोपियों को थाने ले जाया गया। वहां पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed