फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two arrested in prostitution case, two women also caught

Sonebhadra News: देह व्यापार में दो गिरफ्तार, दो महिलाएं भी पकड़ी गईं

Mon, 25 Aug 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in prostitution case, two women also caught
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर में बढौली चौराहे के समीप स्थित एक लॉज में पुलिस ने रविवार की रात छापा मार कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। मौके से पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया। दो महिलाओं को मुक्त कराया। यह लॉज नगर के मुख्य बाजार में कोतवाली के पास लम्बे समय से संचालित है। पुलिस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगर के कुछ होटल-लॉज में लंबे समय से अनैतिक कार्य होने की पुलिस को सूचना मिल रही थी। पूर्व में कई बार जांच भी की गई थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही संदिग्ध फरार हो जाते थे। रविवार को पुलिस ने गोपनीय तरीके से कार्रवाई की। फ़ोर्स के साथ पुलिस टीम अचानक चिह्नित स्थान पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। एक-एक कमरों में जाकर तलाशी ली गई। इस दौरान कई जोड़ों को पुलिस ने पकड़ा।
विज्ञापन

एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर कोतवाली और महिला थाने की टीम को साथ लेकर देर शाम गोशाला के पास संचालित एक लॉज (पैलेस) की जांच की गई। इस दौरान मौके से अनैतिक देह व्यापार से जुड़े भौतिक और दस्तावेजी साक्ष्य मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने अवनीश कुमार और अविनाश सिंह को गिरफ्तार किया। दो महिलाओं को भी वहां से रेस्क्यू किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों से पूछताछ कर अन्य विवरण खंगाले जा रहे हैं। इस कार्य में संलिप्त लोगों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों सहित अन्य लोगों पर केस दर्ज़ कर छानबीन की जा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed