फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two accused of theft arrested, two juvenile offenders also caught

Sonebhadra News: चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी भी पकड़े गए

Thu, 28 Aug 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two accused of theft arrested, two juvenile offenders also caught
म्योरपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने आश्रम मोड़ पर हुई चोरी की घटना का महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

दो नाबालिगों को भी अभिरक्षा में लिया गया है। उनके कब्जे से चोरी के 18040 रुपये नकद, एक बाइक, आधार-पैन-एटीएम सहित दस्तावेज और 315 बोर का तमंचा, कारतूस बरामद हुआ।
म्योरपुर थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कटबंधवा बभनडीहा के जंगल में घेरेबंदी कर चोरों को दबोचा। मनबसा निवासी शिवलाल ने थाना म्योरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 अगस्त की शाम लगभग 6.30 बजे आश्रम मोड़ बाजार में भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर चोरों ने उसकी पत्नी का पर्स चोरी कर लिया था। पर्स में 20000 रुपये नकद के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड व एटीएम कार्ड आदि थे।
विज्ञापन

मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कटबंधवा बभनडीहा जंगल में चोरों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों को वह निशान बनाते थे। उन्होंने महिला के चोरी पर्स में मौजूद 20 हजार रुपये में से कुछ पैसे खर्च कर दिए थे। शेष 18040 रुपये उनके पास बचे थे। गिरफ्तार आरोपियों में बीजपुर के राजो निवासी राज गब्बर, उमेश शामिल हैं। इनके अलावा दो बाल अपचारी भी पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed